धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।।
अर्थ: कबीर दास जी मन को समझाते हुए कहते हैं कि जीवन में हर कार्य समय के साथ धीरे-धीरे ही पूर्ण होता है। जिस प्रकार एक माली किसी पौधे को सौ घड़े पानी से सींच ले, लेकिन फल तभी आएगा जब उसका सही समय यानी ऋतु आएगी। धैर्य ही सफलता की कुंजी है।
Meaning: Kabir addresses the restless mind, reminding it that everything in existence unfolds in its own natural time. Just as a gardener may pour a hundred pots of water onto a plant, the fruit will only appear when the appropriate season arrives. Patience is the essential catalyst for spiritual and material fruition.









