जब लगि तारा जगमगे, तब लगि उगे न सूर।
जब लगि जीव कम बस डोले, तब लगि ज्ञान न पूर।।
अर्थ: कबीर कहते हैं कि जब तक आकाश में तारे चमकते रहते हैं, तब तक सूर्य का उदय नहीं होता। ठीक उसी प्रकार, जब तक मनुष्य अपनी कामवासनाओं और इंद्रिय सुखों के वश में रहता है, तब तक उसके भीतर वास्तविक ज्ञान का प्रकाश नहीं फूट सकता।
Meaning: Kabir explains that as long as the stars continue to twinkle in the sky, the sun does not rise. Similarly, as long as a human being remains enslaved by lust and sensory desires, the light of true spiritual knowledge cannot dawn within the soul.









