सब धरती कागद करुं, लेखनी सब बनराय।
सात समुद्र की मसि करुं, गुरु गुण लिखा न जाय।।
By Sant Kabir Das कबीर की विरासत (Kabir's Legacy), अध्यात्म (Spirituality), गुरु का महत्व (Kabir on Guru), गुरु शिष्य (Guru and Disciple)
अर्थ: कबीर दास जी कहते हैं कि यदि मैं पूरी पृथ्वी को कागज बना लूँ, संसार के सभी वनों की लकड़ियों से कलम बना लूँ और सातों समुद्रों के जल को स्याही बना लूँ, तब भी गुरु के गुणों और उनकी महिमा का वर्णन करना असंभव है। गुरु की कृपा अनंत और अवर्णनीय है।
Meaning: Kabir asserts that even if the entire earth were transformed into paper, every forest in the world into a writing quill, and the waters of the seven vast oceans into ink, the infinite virtues and spiritual grace of the Guru would still remain unwritten. The Guru's essence transcends all physical measurement.
